किशन प्रणय हिन्दी, राजस्थानी और मालवी भाषा के युवा कवि, उपन्यासकार और साहित्यकार हैं।
इनका संबंध कोटा राजस्थान से है।
इनके अब तक हिन्दी में चार काव्य संग्रह, एक प्रतिवेदन, राजस्थानी में तीन काव्य संग्रह,
राजस्थानी में एक उपन्यास, एक कथेतर गद्य और मालवी में एक उपन्यास प्रकाशित हो चुका है।
बाल साहित्य में इनकी एक पुस्तक जवाहरलाल बाल साहित्य अकादमी, जयपुर के सहयोग से प्रकाशित हुई है
जो पंचतंत्र की कहानियों का काव्यांतरण है।
इनकी कविताएँ, लेख, साक्षात्कार कई पत्रिकाओं, आकाशवाणी और दूरदर्शन से प्रसारित हो चुकी है।
वर्तमान में ये राजस्थान सरकार की सेवा में राजकीय अध्यापक के पद पर कोटा में कार्यरत हैं और
साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं।