पाठक पर्व में हुआ कोटा के युवा साहित्यकार कवि किशन प्रणय की पुस्तक का विमोचन
02 Jun 2024
कार्यक्रम की शुरुआत में किशन प्रणय की पुस्तक "प्रणय का निकष और अन्य कविताएं" का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ईश्वर दत्त माथुर, श्रीगोपाल शर्मा, राजेंद्र बोड़ा, यशवंत व्यास ने पुस्तक का लोकार्पण किया। कृष्ण प्रणय ने कहा कि पुस्तक में प्रेम पर दार्शनिक विचार है इसके साथ ही प्रकृति, ब्रह्मांड और बीज का संघर्ष बताया गया है। विशिष्ट अतिथि यशवंत व्यास ने कहा कि कहानी सुनाना एक बड़ा व्यवसाय हो गया है लेकिन कहानी हमें सुनानी ही चाहिए। हम पुस्तकों को पढ़ सकते हैं और उन पर आपस में चर्चा कर सकते हैं। व्यास ने खलील जिब्रान की बदसूरती खूबसूरती की कहानी का उदाहरण भी दिया।
इस अवसर पर लेखक कल्याण सिंह ने अपनी राजस्थानी पुस्तक "देवरां को उजास" की प्रति भेंट की।
इस अवसर पर राजेंद्र बोड़ा, एडवोकेट सूर्य प्रताप सिंह, महेश शर्मा, कलानेरी आर्ट गैलरी के विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदक्षिणा पारीक ने किया।